हरदोई: पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर चोरों को दबोचा
हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने बंद मकानों की रेकी करने के बाद उन्हें रात में निशाना बनाने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल-ज़ेवर बरामद किया गया है। चोरों के गैंग में शामिल दो बाल अपचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पकड़ में आने वाले चोरों ने कई चोरियों को कुबूल किया है।
बताया गया है कि रविवार को कोतवाली देहात पुलिस को पता चला कि पिछले दिनों हुईं चोरियां करने वाले चोर पिहानी रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे किसी फिराक में खड़े हैं, वहां पहुंची पुलिस ने वहां घेराबंदी कर चार को पकड़ लिया। पुलिस पकड़ में आने वालों में राममोहन पुत्र अनिल कुमार निवासी रेलवे गंज और नितिन गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी महोलिया बाईपास कोतवाली देहात के दो बाल अपचारी भी शामिल थे।
पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को अपनी हिरासत में ले लिया। चोरों के पास से दो अंगूठी,दो जोड़ी झाले,एक जोड़ी बाली,15 जोड़ी पायल,12 बिछुआ,तीन खंडवा के अलावा ब्रेसलेट,हाय आदि बरामद किया गया है। पुलिस से हुई पूछताछ में बताया कि वे लोग दिन में बंद पड़े मकानों की रेकी करने के बाद रात में उन्ही मकानों को निशाना बनाते थे। इसी साल 19 जून को कोतवाली शहर की आवास विकास कालोनी और 22 नवंबर को महोलिया शिवपार में चोरी करना कुबूल किया है।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: थाने पहुंचा दियरा राज परिवार में कब्जेदारी का विवाद, एक दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
