बरेली: मेयर ने किया गोविंदापुर की सड़क का शिलान्यास, सवा करोड़ से बनकर पांच माह में होगी तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गोविंदापुर में रविवार को मेयर डॉ. उमेश गौतम ने सड़क का शिलान्यास किया। मेयर ने कहा कि मार्ग पांच माह में बनकर तैयार होगा। एक बुजुर्ग ने खुशी जताते हुए मेयर से कहा कि पूरी उम्र खड़ंजा वाली सड़क पर चलते गुजर गई। अब इस सड़क के बनने का नंबर आया है और अब अगली पीढ़ी को गड्ढे नहीं झेलने पड़ेगे।

वार्ड-73 बिधौलिया में गाेविंदापुर की यह सड़क कई वर्षों से बनने की बाट जोह रही थी। मेयर ने कहा कि चुनाव में क्षेत्र की जनता से किया वादा पूरा कर रहा हूं। इस सड़क पर सवा करोड़ रुपये खर्च होंगे। कहा कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है और खड़ंजे के नाम पर कुछ ईंट ही बची थीं। नगर निगम के काम अब शहर में होते दिखाई देंगे। 

वार्ड पार्षद गुलबशर ने बताया कि नदी के पुल से रेलवे वर्कशाप तक सड़क पर खड़ंजा है। लगभग डेढ़ किमी लंबी यह सड़क काफी समय बाद बन रही है। इस दौरान उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, पूर्व पार्षद राजू मिश्रा सहित क्षेत्र की तमाम जनता भी मौजूद रही।

ये भी पढे़ं- बरेली: एटीएम से 6.66 लाख रुपये निकालकर कर्मचारी फरार, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार