चारबाग रेलखंड के आलमबाग केबिन के पास प्वाइंट फेल होने से तीन घंटे तक बीच रास्ते खड़ी रही ट्रेनें, इंतजार करते रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग आलमनगर केबिन के पास रविवार को प्वाइंट फेल होने से ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया । सिग्नल नहीं मिलने से ट्रेनें जहां तहां खड़ी रही । मौके पर कार्यरत रेल कर्मी कंट्रोल को अवगत कराया कि अमौसी में सिग्नल फेल हो गया, जिससे लाइन बनने में दिक्कतें आ रही हैं। इसकी जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ट्रेनों को जहां के तहां खड़ा करा दिया, जिससे ट्रेने कई घंटे विलंब होकर गंतव्य को रवाना हुई।
3:30 बजे रेलवे कंट्रोल रूम ने जानकारी के बाद लखनऊ कानपुर रेलखण्ड पर प्वाइंट ठीक कराने के लिए मैकेनिकल स्टॉफ को रवाना किया। काफी मशक्कत के बाद शात 6:40 बजे ठीक किया गया जब जाकर सुचारु रुप से ट्रेनों का संचालन शुरु कराया गया। इस काम में काफी समय लग गया। इस बीच देर शाम तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही।
 

संबंधित समाचार