कौशांबी: गोकशी के मामले में अभियुक्त के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हड़कंप
कौशाम्बी। तुरतीपुर गांव निवासी रईस को रविवार की शाम को पुलिस ने उठा लिया। जिसके बाद परिजन थाने भागे लेकिन पुलिस ने उन्हें रईस से मिलने नहीं दिया। परिजनों को अब रईस के पुलिस एनकाउंटर का डर सता रहा है। रईस के परिजनों ने थकहारकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
रईस की मां ने रविवार को बातचीत में बताया कि पुलिस ने अब तक कई फर्जी एनकाउंटर किए हैं। कहीं मेरे बेटे का भी एनकाउंटर न कर दे। बता दें कि रईस पर अब तक कई केस दर्ज हैं। उस पर गोकशी करने के मामले का भी केस दर्ज है। सुबह पुलिस ने पुलिस कस्टडी से भाग रहे अभियुक्त रईस का एनकाउंटर किया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
कौशांबी: गोकशी के मामले में अभियुक्त के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली, हड़कंप pic.twitter.com/hqH7FnDFpA
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 25, 2023
यह भी पढ़ें: सीतापुर: सड़क हादसे में एक ही बाइक सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
