बरेली: वरदान प्रिंटर्स में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीती देर रात वरदान प्रिंटिंग प्रेस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक सारा सामान जल चुका था।

थाना प्रेम नगर क्षेत्र के मॉडल टाउन रामायण मंदिर में रहने वाले मदन लाल की कोतवाली क्षेत्र के खेरुल्ला गली में बंधन प्रिंटिंग प्रेस नाम से प्रिंटिंग प्रेस है बीती देर रात शॉर्ट सर्किट से प्रेस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उनके लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आती, सब कुछ तबाह हो चुका था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार