बदायूं: चोरी का प्रयास... पड़ोसी पहुंचे तो भाग गए चोर, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- चोरी के प्रयास के बाद दुकान के बाहर जमा भीड़।

कादरचौक, अमृत विचार: थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर निवासी नजमुल गांव मोहम्मदगंज में खाद, बीज और किराना की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात लगभग 12 बजे चोरों ने उनकी दुकान में लगा बल्ब और फिर बिजली का तार मीटर से तोड़ दिया। शटर तोड़कर दुकान से चोरी का प्रयास किया।

आहट होने पर पड़ोसी जाग गए वह मौके पर पहुंच गए। चोरी करने आए युवक मौके से भाग गए। लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक दुकान पर पहुंचे और मोहम्मदगंज चौकी जाकर तहरीर दी। पुलिस ने रात में चोरों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने रात में क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी।

यह भी पढ़ें- बदायूं: विद्याज्ञान परीक्षा का परिणाम जारी, 49 बच्चे हुए पास

संबंधित समाचार