Unnao में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ये भी कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उन्नाव पहुंचें।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उन्नाव पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक समेत तमाम लोगों ने स्वागत किया।

उन्नाव, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उन्नाव पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक समेत तमाम लोगों ने स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विकसित संकल्प भारत यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी कार्यालय में बैठक कर 2024 में विजय सफर के लिये कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये।

निराला प्रेक्षागृह में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगोष्ठी में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री की सरकार में हुये दूरदर्शी परियोजनाओं का बखान करते हुए उनके व्यक्तित्व को जनता के बीच साझा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी कार्यालय में संगठन के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर 2024 में विजय सफर के महत्वपूर्ण टिप्स दिये।

उन्होंने कहा कि जीत सुनिश्चित है, अब जीत के अंतर को बढ़ाने की आवश्यकता है। जिसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर जुट जाना है। इसके साथ ही सदर विधानसभा के दोस्ती नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र है, वह लोग मठ मंदिरों में भी जाते हैं और साधु-संतों व महापुरुषों के विषय में अनावश्यक टिप्पणी करते हैं लेकिन देश व प्रदेश की जनता उनके चरित्र को समझ चुकी है।

ये भी पढ़ें- Christmas Day 2023: यीशू जन्म पर चर्चों में बज उठीं घंटियां… गूंजा मैरी क्रिसमस गीत

 

संबंधित समाचार