KGMU: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बैठक कर बनाई रणनीत, वेतन कटौती को लेकर हैं आक्रोशित
लखनऊ, अमृत विचार। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में सोमवार को अवकाश के दिन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। कर्मचारी वेतन कटौती और समय पर वेतन न मिलने से आक्रोशित चल रहे हैं।
दरअसल, केजीएमयू में वेतन कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर अभी हाल ही में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने कम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। उसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने कर्मचारियों के वेतन कटौती को गंभीर लापरवाही बताते हुये कंपनी को जिम्मेदार ठहराया था। साथ ही केजीएमयू प्रशासन ने कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने का भी आदेश दिया था।
बताया जा रहा है कि अभी तक बहुत से कर्मचारियों को कटा हुआ वेतन नहीं मिल पाया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने केजीएमयू प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाये। इसके अलावा कर्मचारियों ने अन्य समस्याओं को लेकर पत्र व्यवहार करने की बात कही है।
