प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का घर हुआ कुर्क, हड़कंप
प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम के चकिया स्थित घर को मंगलवार को कुर्क कर दिया गया। इससे पहले भी माफिया अशरफ की पत्नी जैनब का मकान कुर्क किया गया था। बता दें कि बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य खबर उमेश पाल की हत्या के बाद फरार चल तमाम आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई चल रही है।
इसी कार्रवाई के तहत माफिया घोषित हुई अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता और अशरफ की पत्नी जैनब के मकान को भी कुर्क किया गया था। जैनब के मकान में रखी अलमारी में कुछ पर्ची भी बरामद हुई थी। जिसमें अशरफ द्वारा जमीन की खरीद फरोख्त का लेखा जोखा लिखा हुआ था। जिसकी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में फरार 5 लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम बमबाज पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पुलिस की एक कार्रवाई में मंगलवार को चकिया स्थित गुड्डू मुस्लिम के मकान को कुर्क कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
यह भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य को आगरा के पागलखाने भेजकर मोटा इजेक्शन लगाना चाहिए: रवि किशन
