बरेली: दो दिन कोहरा छाने के साथ और बढ़ेगी ठंड
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और तापमान में गिरावट देखी गई। 8 बजे तक विजिबिलिटी कम रही। सड़क पर वाहनों से आने जाने वाले लोग कम दिखे। दो दिन घना कोहरा रहने के संभावना है। ठंड में और इजाफा हो सकता है।
दोपहर करीब 2 बजे तक अच्छी धूप खिली रही, लेकिन शाम 4 बजे हवा चलने के साथ ठंड बढ़ गई। अधिकतम 22.9 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंतनगर के गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन सुबह -शाम घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। बताया कि 48 घंटे बाद पहाड़ी हवा के प्रवेश से कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, प्रदूषण विभाग के अनुसार शहर में प्रदूषण का स्तर सामान्य बना हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सिविल लाइंस में 120 और राजेंद्र नगर में 106 दर्ज हुआ।
ये भी पढे़ं- बरेली: ओपीडी में मरीजों को इलाज के लिए पड़ा जूझना, ठंड के चलते बढ़े निमोनिया और कोल्ड डायरिया के रोगी
