जनता ने बनाया है मोदी सरकार, गरीबों को है समर्पित,सरकारी योजनाओं का दिया है लाभ :आनंद द्विवेदी
लखनऊ अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वाधान में विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी मोदी की गारंटी वाला रथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मंगलवार को प्रातः लखनऊ कैंट विधानसभा के केसरी खेड़ा वार्ड पहुंचा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि आज मोदी सरकार का रथ आपके द्वार आया है योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ लीजिए। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री ने सरकारी योजनाओं को ईमानदारी से लागू कराया है।
मोदी सरकार जो आपके आशीर्वाद से बनी है वह गरीबों को समर्पित है।
प्रधानमंत्री स्वयं गरीबी में पले-बड़े हैं इसलिए वह गरीबों की आवश्यकताओं और परेशानियों को समझते हैं और उसको दूर करने के लिए पूरा प्रयास करते हैं। केन्द्र सरकार योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को देने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
लखनऊ महानगर में अनगिनत कार्य हो रहे हैं। जिस ओवर ब्रिज के नीचे कार्यक्रम हो रहा है ऐसे 21 ओवर ब्रिज लखनऊ में स्वीकृत हो चुके हैं और लगभग 12 पर आवागमन भी शुरू हो चुका है।
अभियान संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि प्रधान मंत्री की भारत संकल्प यात्रा के तहत आवास योजना में 130,आयुष्मान योजना में 76,पीएम स्वनिधि योजना में 110 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 83 ,आधार अपडेशन 11, प्रधामंत्री छय रोग उन्मूलन में 11 पात्र लोगों का मौके पर निशुल्क पंजीकरण किया गया ।
