आगरा में घर से टहलने निकले युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, मची अफरातफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा जगनेर रोड स्थित गांव धनौली में एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आगरा जगनेर रोड पर आगरा तफरी मच गई। घटना जानकारी पुलिस को को दी गई। मौके पर पहुंची थाना मलपुरा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा के धनौली के बिछिया वाली गली निवासी कत्तो उर्फ करतार सिंह (25 वर्ष) पुत्र विजय सिंह मंगलवार की शाम लगभग 8:30 बजे आगरा जगनेर रोड स्थित मुल्ला की प्याऊ पर टहलने के लिए निकला था। करतार ने मलपुरा पुलिस को बताया है कि वह निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव के गेट के समीप पहुंचा था। पीछे से पांच लोग आए। और अचानक युवकों ने गोली चला दी।

गोली करतार सिंह की दाएं ओर कमर के समीप लगी है। गोली उसके पेट से पार निकल गई। करतार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।वहीं लोगों की भीड़ भी जुट गई और किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी सूचना पाते ही थाना मलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एसएन अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। और इलाज शुरू कर दिया है। थाना मलपुरा प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आगरा में कोहरे के कारण बड़ा हादसा, डेढ़ दर्जन वाहन आपस में भिड़े, एक की मौत, कई घायल, accident के बाद मुर्गियां लूटते दिखे लोग!

संबंधित समाचार