बरेली: डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बरेली, अमृत विचार। ओसवाल चीनी मिल में काम कर रहे मजदूर को मिल की मैली भरकर ले जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बता दें, नवाबगंज के सरदार नगर निवासी जीवनलाल ओसवाल शुगर मिल में मजदूरी करता था। आज वह मिल में काम कर रहा था। इस दौरान उसे मैली भरकर ले जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बरेली: 'आवारा और जगंली पशुओं के आतंक से किसान परेशान', AAP ने जताया विरोध...सौंपा ज्ञापन
