कासगंज: सड़क सुरक्षा की सीओ ने संभाली कमान, वाहन चालकों को किया जागरूक

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

कासगंज, अमृत विचार: बीते दो दिनों में कोहरे से बढ़ती सड़क हादसों की संभावनाओं के चलते सीओ यातायात ने सड़क सुरक्षा की कमान संभाली। बुधवार को सीओ ने न्यौली में ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रेडियम स्टीकर लगवाए। वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दी। साथ ही अधिक कोहरे में वाहन न चलाने और गति नियंत्रित रखने के लिए प्रेरित किया।

द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जहां उप संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। मंगलवार को खराब मौसम के चलते तीन जानें सड़क हादसे में गई। कोहरा काल बना। बुधवार को सीओ सदर एवं यातायात अजीत चौहान सड़क सुरक्षा को लेकर स्वयं क्षेत्र में निकले।

उन्होंने पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की। वाहन चालकों को जागरूक किया। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को बताया कि अधिक कोहरे में दृष्टिता कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चलाना मुश्किल होता है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि जहां तक संभव हो अधिक कोहरा पड़ने पर वाहन न चलाएं। यदि चलाना पड़े तो गति नियंत्रित रखें।

उन्होंने हेलमेट लगाने की सलाह दो पहिया वाहन चालकों को दी तो सीट बैल्ट लगाकर वाहन चलाने के लिए चार पहिया वाहन चालकों को प्रेरित किया। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बच्ची को खेत पर ले जाकर युवक ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार