बदायूं: छाया रहा कोहरा, विजिविलटी 20 मीटर भी नहीं...आवागमन बाधित और परेशान हुए किसान
बदायूं, अमृत विचार: सर्दी का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार देर शाम से ही कोहरे के साथ सर्दी बढ़ गई। सड़कों पर आवगमन में परेशानी हुई। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग से लेकर शहर और गांवों में न्यूनतम दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। शहर के मुख्य चौराहे लाबेला चौक, डिपो चौराहा, भामाशाह चौक, इंद्राचौक, नवादा चौराहे, रेलवे स्टेशन पर लोगों को खासी परेशानी का सामाना करना पड़ा।
पास के वाहन तक नजर नहीं जाएगी। जिसके चलते चालक हेड और फॉग लाइट जलाकर गुजरे। बुधवार सुबह भी यही स्थिति रही। छात्र-छात्राएं सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं, जगह-जगह लोगों ने अलाव का सहारा लिया। घरों पर लोग हीटर जलाकर पास में बैठे रहे। दोपहर से लेकर शाम तक सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। कोहरे से गेहूं की फसल के लिए फायदा होगा लेकिन सरसों की फसल करने वाले किसान परेशान हैं।
यह भी पढ़ें- बदायूं: प्रधानमंत्री ने किया संवाद, महिलाओं से बात करके जानी योजनाओं की स्थिति
