मुरादाबाद : राशन डीलरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, की 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश बढ़ाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

लाभांश बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल संबंधी पत्र सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को सौंपते उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण माथुर व अन्य

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण माथुर के नेतृत्व में गुरुवार को सरकारी राशन डीलरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कहा कि 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन (लाभांश) की मांग को लेकर एक जनवरी से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता हड़ताल करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं को लाभांश मात्र 90 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। जो अन्य प्रदेशों की तुलना में काफी कम है। इसलिए परिषद से जुड़े सभी उचित दर विक्रेता इस मांग को पूरी कराने के लिए एक जनवरी से प्रदेश व्यापी हड़ताल करेंगे। इसमें मुरादाबाद के भी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता भी अपने हक के लिए शामिल होंगे।

अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव को सौंपा। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में सीताराम, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, सविता, दिलशाद, नयाब कलाम, मुशाहिद, बृजपाल, सुभाष नारायण, नीरज कुमार, यासमीन, जेके गुप्ता आदि उचित दर विक्रेता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, शादी समारोह में जमकर चले लात घूंसे

संबंधित समाचार