रामपुर: शादी का झांसा देकर युवती के अश्लील फोटो खींचे, ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख रुपये
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का मामला
रामपुर, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती का युवक ने अश्लील फोटो खींच लिए। उसके बाद दो लाख रुपये की मांग कर दी। इस मामले में पीड़िता की मां ने एक युवक और अपनी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसकी 29 साल की बेटी पड़ोस के रहने वाले युवक शुऐब से फोन पर बातें करती थी। कभी-कभी वीडियो कॉल पर भी बातें करती थी। युवक ने शादी का झांसा देकर मेरी बेटी से वीडियो कॉल के माध्यम से उसके अश्लील फोटो खींचकर मेरे बेटे को भेज दिए।
महिला का कहना है कि मेरे बेटे और उसके पत्नी चमन के बीच विवाद चला आ रहा है। उसके बाद से आरोपी दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। जिसके बाद से परेशान किया जा रहा है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवती की भाभी और आरोपी युवक शुऐब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें:- देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : नसीमुद्दीन
