पीलीभीत: रोडवेज बसों से चोरी हो गया 500 लीटर डीजल, चालक परिचालक ने देखा तो उड़ गए होश..जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों से देर रात डीजल चोरी कर लिया गया। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।

बता दें कि मोहल्ला दुबे में रोडवेज बस स्टैंड है।  यहां पर खड़ी दो रोडवेज बसों से बुधवार रात 500 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। अन्य दो बसों से भी डीजल चोरी करने की कोशिश की गई। गुरुवार सुबह जब रोडवेज बस चालक अपनी-अपनी बसों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी बस के डीजल के टैंक के ताले टूटे हुए थे। बसों में डीजल ही नहीं है। इस पर  उनके होश उड़ गए। 

रोडवेज चालक व परिचालक विधायक विवेक वर्मा के आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर देने वालों में इमरान, मुकेश, हिमांशु, नरेश, सुरेश, ओम प्रकाश, रिजवान, संजीव आदि थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: दावों पर खरी नहीं उतर पा रही बिजली सप्लाई, कटौती ने किया बेहाल, पानी को लेकर भी शहरवासी परेशान..

 

संबंधित समाचार