रूस, Nasa के साथ क्रॉस फ्लाइट कार्यक्रम का विस्तार करने पर सहमत, 2025 के अंत तक ISS में भेजेंगे क्रू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार रॉसकॉसमाॅस ने गुरुवार को कहा कि वह वर्ष 2025 तक अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी नासा के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए क्रॉस-फ्लाइट कार्यक्रम का विस्तार करने पर सहमत हो गया है।

 रॉसकॉसमॉस ने एक बयान में कहा गया, “वर्ष 2023 में समग्र रूप से आईएसएस के कामकाज की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए और रूस में रॉसकॉसमॉस के करीब एक प्रतिनिधि की उपस्थिति और अमेरिका में करीब एक नासा प्रतिनिधि की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 2025 तक क्रॉस-फ्लाइट जारी रखने के लिए अमेरिकी साझेदारों के साथ समझौता हुआ।

 बयान में बताया गया कि जुलाई और दिसंबर में, रूसी-अमेरिकी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान पर एकीकृत चालक दल की उड़ानों के संबंध में रॉसकॉसमॉस और नासा के बीच समझौते कार्यों पर दो संशोधनों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

ये भी पढ़ें:- Rajesh Khanna Death Anniversary: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना, जानिए काका से जुड़े अनसुने किस्से

संबंधित समाचार