लखनऊ नगर निगम :  ड्राइवरों ने की हड़ताल, सेलरी नही मिलने से हैं नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ नगर निगम जोन 3 के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दो महीने की सेलरी नहीं मिली है। जिसकी वजह कर्मचारीयों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जोन 3 में करीब टीन सौ से ज्यादा कूड़ा गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए चल रही  है। जिसके ड्राइवरों को पिछले दो महीने सेलरी नही मिल रही। करीब 105 कूड़ा गाड़ियों के ड्राइवरों ने काम बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया। हालांकि नगर निगम के अधिकारी  कर्मचारियों से बात कर वापस काम पर लाने की जुगत में लगे है।

 करीब सौ से अधिक कूड़ा गाड़ियों का संचालन पूरी तरह से रोक जाने की बात बताई जा रही है। नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि 2 महीने से अधिक हो जाने के बाद भी हमारी सेलरी नहीं दी गई,  इसी को लेकर हम आज हड़ताल पर गए हैं। नगर निगम प्रशासन जब तक हमारी सेलरी नही दिला देता, तब तक हम सभी कूड़ा गाड़ियों का संचालन पूरी तरह बंद रखेगें। कर्मचारीयों की माने तो नगर निगम के अधिकारियों से कई बार बात की जा चुकी है, हर बार तारीख देते, सेलरी नही दिलाते, उनकी मांग है ठेका व्यवस्था खत्म करके सीधे नगर निगम अपने कॉन्ट्रेक्ट पर उन्हें रख कर सेलरी दे, ताकि ठेकदारों की लेटलतीफी से उन्हें निजात मिल सके।

इन ठेका कर्मचारियों के साथ ऐसा पहली बार नही हुआ, इन ठेका ड्राइवरों को इससे पहले भी सेलरी नही मिलने की शिकायत रही है। आरोप है कि नगर निगम अधिकारी इन ड्राइवरों के मामले में संवेदनहीन रवैया  अपनाए हुए है।

ये भी पढ़े:- लखनऊ: बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े युवक पर सरिया से हुआ ताबड़तोड़ वार, मौत, कोहराम

संबंधित समाचार