आगरा में सीकरी मुगलिया स्मारक भ्रमण को आया पर्यटक गिरकर हुआ घायल, आगरा रेफर
अमृत विचार आगरा। फतेहपुर सीकरी के मुगलिया स्मारकों के भ्रमण के दौरान रेलिंग के समीप गिरकर पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा गार्ड्स की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण घायल पर्यटक को आगरा रेफर कर दिया बताया गया है। कि गुरुवार दोपहर कासगंज निवासी पर्यटक प्रशांत 35 वर्ष पुत्र राजकिशोर निवासी कासगंज सीकरी स्मारकों के भ्रमण पर अपने दोस्तों के संग आया हुआ था , भ्रमण के दौरान उसका पैर किसी वस्तु से टकरा जाने से वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि घायल युवक नशे की हालत में था, युवक पत्थर की सड़क पर गिरने से घायल हुआ है ।
इससे पूर्व जोधा बाई स्मारक टर्की सुल्तान महल के समीप विगत दो माह पूर्व रेलिंग से गिरकर महिला पर्यटक एशमा की मौत हो गई थी। जिसमें मजिस्ट्रेट की जांच भी हुई थी। स्मारक में 2021 अक्टूबर में लंगर खाना के छज्जा गिरने से खदोली युवक अलीम और फुरकान के गंभीर चोटें आई थी। मुगलिया स्मारकों में आए दिन पर्यटकों के फिसलने व गिरने से पुरातत्व विभाग कर्मचारी में हड़कंप मच गया है। वही आज गुरुवार को प्रशांत गंभीर रूप से गिरकर हुआ गंभीर घायल आगरा रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े:- योगी सरकार की पहल से लाखों लोगों के NCR में अपने घर की जगी उम्मीद, एक दशक के बाद सपना होगा साकार
