पीएल पूनिया के नाम फेसबुक एकाउंट,मांगे जा रहे रुपये, केस दर्ज
अमृत विचार बाराबंकी: पूर्व राज्यसभा सांसद पीएएल पुनिया ने बुधवार को नगर कोतवाली में तहरीर देकर एक मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि किसी अराजकतत्व ने उनके नाम से फेसबुक एकाउंट बनाकर क्षेत्र के लोगों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग कर रहा है।
इसकी जानकारी उनकों क्षेत्र के लोगों से मिली है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाए। इस पर पुलिस ने जालसाजी व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े:- यूपी में बढ़ते कोहरे और भीषण ठण्ड के चलते कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी, शिक्षकों के लिए ये है अहम निर्देश
