कोहरे में रोडवेज बस को नहीं मिले यात्री,परिचालक पर लगा दिया 300 रुपये जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार । राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से चलने वाली रोडवेज बस में गुरुवार को एक नया मामला प्रकाश में आया । मामला यह है कि रोडवेज की बस में कोहरे को लेकर यात्री नहीं मिले तो रोडवेज प्रशसान ने परिचालक के उपर 300 रुपये का पेंनालटी लगा दिया।
दरअसल, रोडवेज बस में 25 से कम यात्री लाने पर रोक लगी है। ऐसे में कैसरबाग डिपो की बस 26 दिसंबर को लखनऊ से बहराइच गई थी। वापसी में आने पर बस में 25 से कम यात्री थे। इसका कारण पूछने पर चालक उमेश चंद्र और परिचालक ओमप्रकाश ने बताया कि कोहरे व ठंड की वजह से यात्री नहीं मिले। इस अपराध पर कंडक्टर के ऊपर 300 रुपये की पेनाल्टी कर दी जिससे बस चालक और परिचालकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए चक्का जाम करने की धमकी दे दी।
अनाधिकृत वाहनों से रोडवेज बसों में घट रही यात्री संख्या,रोडवेज कंडक्टरों पर पड़ रहा भारी
इस संबंध में यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा ने कहा कि कोहरे में यात्रियों की संख्या कम रहती है। ऐसे में जुर्माना वसूलकर क्या आय को पूरा किया जा सकेगा। अनाधिकृत वाहनों से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के बजाए बढ़ावा दिया जा रहा है जिसका खामियाजा रोडवेज चालक,परिचालक को भुगतना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार