अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज दूसरा दिन, जानिये उनका पल पल का कार्यक्रम... 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी संसदीय क्षेत्र में स्मृति ईरानी का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय मंत्री अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। गुरुवार को देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ गेस्ट हाउस में उनका मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री दूसरे दिन शुक्रवार को 10 बजे रामदैपुर में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल हुईं।

12 बजे लोनिया पुर में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल हुईं। दोपहर बाद एक बजे पीठी पुर में जन संवाद यात्रा में शामिल हुईं। इसके बाद 3 बजे धानापुर, पौने चार बजे सरैया दुआन में आयोजित जन संवाद यात्रा में शामिल होंगी। सरैया दुआन से वाया रायबरेली होते हुए लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकल जायेंगी। इसकी जानकारी केंद्रित मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति जुबिन ईरानी के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने दी है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: महसी के कोटेदारों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जानें किस बात से हैं नाराज?

संबंधित समाचार