New Year 2024: शहरवासी ध्यान दें... शराब पीकर चलाई गाड़ी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाई तो होगी गिरफ्तारी।

कानपुर में न्यू ईयर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। 31 दिसंबर की रात से सड़कों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहरवासी ध्यान दें... नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाई तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। इसके साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी देना पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस नए साल के मौके पर सड़कों पर विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। 31 दिसंबर की रात से सड़कों पर पुलिस की कड़ी व्यवस्था रहेगी। 

इस बार नए साल का जश्न सड़क पर हुड़दंग के साथ मनाया तो खैर नहीं। नए साल में सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने से बीते वर्षों से शहर में कई हादसे हुए हैं। कई लोगों की जान तक जा चुकी है। ट्रैफिक पुलिस इस बार भारी-भरकम तैयारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरेगी। डीसीपी ट्रैफिक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात से सभी प्रमुख सड़कों व चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात आने-जाने वाले सभी वाहन चालकों की जांच की जाएगी। शराब के नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों को गिरफ्तारी की जाएगी। 10 हजार का जुर्माना भी लगाया जाएगा। डीसीपी ने भीषण कोहरे को देखते हुए चौराहों, तिराहों व डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर एवं साइनेज लाएगने के नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया। 

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किए टिप्स

- अपने तय स्थान पर पहुंचने के लिए थोड़ा समय से पहले निकले
- लो-बीम, हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलाएं
- पैदल चलने वाले और साइकिल चालक दूसरी लेन पर जाने से बचें

ये भी पढ़ें- Exclusive: सोने-चांदी का राम मंदिर और राम दरबार की बिक्री के साथ बढ़ी मांग, इतने करोड़ का हुआ सराफा कारोबार


संबंधित समाचार