अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन कर जा रहे राम मंदिर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सीएम योगी शुक्रवार को रामनगरी पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए जिसके बाद वो राममंदिर जाकर भगवान रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद सीएम योगी पीएम मोदी के 30 दिसंबर को होंने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। सीएम योगी का अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों के निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। बता दें कि पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आने वाले हैं। पीएम मोदी को लेकर अयोध्या वासी काफी खुश हैं। वो उनका दिलखोलकर स्वागत करना चाहते हैं। 

पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है। लोग जगह जगह रंगोलियां बना रहे हैं। पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर बच्चों में खास उत्साह है। गौरतलब है कि पीएम मोदी यहां पर न केवल इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे बल्कि अमृत भारत ट्रेन भी जनता को समर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त पीएम मोदी अयोध्यावासियों को करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

यह भी पढ़े: कोरोना के नए वैरिएंट से न घबराएं, केवल बरतें सावधानी: डॉ. संदीप

संबंधित समाचार