प्रयागराज: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित टवेरा डिवाइडर से टकराकर पलटी, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मिर्जापुर राज्य मार्ग की शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे महुआरी के समीप बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर  डिवाइडर से टकराते हुए सड़क की दूसरी पटरी पर जाकर पलट गई।

घटना में टवेरा में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। साथ ही कार की टक्कर से घायल अन्य चार लोगों को एक निजी अस्पताल भेजा गया है। घटना में घायल चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर निवासी इंद्रजीत यादव अपने परिवार के साथ शुक्रवार की दोपहर संगम स्नान करने के लिए गए थे। वहा से वह परिवार के साथ लौट रहे थे। उसी समय औद्योगिक थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के समीप टवेरा के सामने अचानक एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ल टवेरा डिवाइडर से टकराते हुए सडक के दूसरी तरफ जाकर पलट गई।

इस घटना में टवेरा में सवार इंद्रजीत यादव, सोना देवी, मनी देवी व बुलबुल घायल हो गए। साथ ही बाइक सवार अंशु व धनंजय निवासी महुआरी को की गंभीर चोट आई है। अनियंत्रित टवेरा की चपेट में आने से महुआरी गांव निवासी विद्याधर व संदीप की बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना की पहुंची पुलिस ने टवेरा सवार घायलों को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के भर्ती करा दिया है। अन्य घायलों को पास के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आगरा : संपत्ति विवाद में नाती ने बाबा को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार