बरेली: सेतु निगम के कर्मचारियों से कटी बीएसएनएल की लाइन
बरेली, अमृत विचार। शहर में आए दिन बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर की केबल कट रही है। पहले सीवर लाइन की खुदाई की वजह से तो अब सेतु निगम की वजह से। चौपुला पर सेतु निगम द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार देर रात तक गड्ढा खोदने के दौरान सेतु निगम के …
बरेली, अमृत विचार। शहर में आए दिन बीएसएनएल की अंडरग्राउंड कॉपर की केबल कट रही है। पहले सीवर लाइन की खुदाई की वजह से तो अब सेतु निगम की वजह से। चौपुला पर सेतु निगम द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
शनिवार देर रात तक गड्ढा खोदने के दौरान सेतु निगम के कर्मचारियों से चौपुला से किले की ओर जाने वाली बीएसएनएल की केबल कट गई। इस वजह से करीब 200 कनेक्शन प्रभावित हुए। इससे करीब पांच लीड लाइन जुड़ी थी।
इस वजह से सेंट्रल बैंक, एलआईसी, एसबीआई, पीएनबी बैंक प्रभावित हुए। नेट न चलने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि एटीएम का संचालन सेटेलाइट के माध्यम से चालू है। इससे पहले भी चौपुला से अय्यूब खां चौराहा जाने वाली अंडरग्राउंड केबल कट गई थी।
जिससे करीब 150 से अधिक कनेक्शन प्रभावित हुए थे। बीएसएनएल के अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि एक माह तक यह क्षेत्र प्रभावित रहेगा। हालांकि एक माह के बिल को माफ करने का उपाय भी अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि एक प्रार्थना पत्र से ही बीएसएनएल के कार्यालय में देकर माफ कराया जा सकता है।
चौपुला के जूनियर टेलीकॉम अधिकारी (जेटीओ) नरेंद्र पाल ने बताया कि शनिवार देर रात जेसीबी से कॉपर की केबल कट गई थी। इससे करीब 200 कनेक्शन जुड़े हुए थे। केबल को जोड़ने का कार्य शुरू कराया जा चुका है। तीन दिन तक चौपुला से किले की ओर रहने वाले लोग प्रभावित रहेंगे।
