कंबोडिया में कोरोना के नये वेरिएंट जेएन.1 के चार मामलों की पुष्टि, सभी लोग अपने-अपने घरों में क्वारंटीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नामपेह। कंबोडिया में कोविड -19 के नये वेरिएंट जेएन.1 के चार मामलों की पहचान की गयी है जो इस वायरस में बहुत अधिक उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) के बाद सामने आये बीए. 2. 86 श्रृंखला का ही है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक 28 दिसंबर को कंबोडिया में पाश्चर इंस्टीट्यूट से प्राप्त परिणामों में चार व्यक्तियों में कोविड ​​-19 जेएन.1 का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इन सभी का इलाज किया गया और इलाज के बाद सभी ठीक भी हो गये लेकिन ऐहतियात के रूप में यह सभी लोग अपने अपने घरों में क्वारंटीन हैं।” 

बयान के अनुसार कोरोना के इस वेरिएंट को डब्ल्यूएचओ ने “ वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट ” की संज्ञा दी है। जे एन.1 वेरिएंट सबसे पहले सितंबर में अमेरिका में पता चलाथा। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को जनस्वास्थ्य के लिए कम खतरे का बताया है। 

ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन में भारतीय मूल के डॉक्टर के रॉक बैंड की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता

संबंधित समाचार