वाराणसी : संघ के शताब्दी वर्ष में होगा महिला महासम्मेलन, BHU में मिलेगा सम्मान 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

वाराणसी, अमृत विचार। संघ के शताब्दी वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में जागरुक महिलाओं का महासम्मेलन आयोजित हो रहा है। आज देश में राष्ट्रीय चेतना प्रसार में महिलाओं की भूमिका अहम हो गई है। उक्त बातें पत्रकार वार्ता में डॉ. मंजू द‌द्विवेदी, डॉ. आनंद प्रभा, मातृशक्ति संगम कार्यक्रम, काशी विभाग की संयोजिका डॉ. भारती मिश्रा एवं कार्यक्रम की सह संयोजिका प्रो. नीलम गुप्ता ने व्यक्त की। 

उन्होंने बताया की काशी प्रांत के सातों विभाग में मातृशक्ति का आयोजन हो रहा है। उसी क्रम में काशी प्रांत के सातों विभागों में मातृशक्ति संगम का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य है महिला विषयक भारतीय चिन्तन की महत्ता पर प्रकाश डालना जिससे प्रत्येक महिला परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करे। काशी में मातृशक्ति संगम 31 दिसम्बर को पूर्वाहन 10 बजे से स्वतंत्रता भवन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सम्पन्न होगा। एक दिवसीय यह कार्यक्रम 3 सत्रों में है। 

प्रथम सत्र "भारतीय चिन्तन में महिला और द्वितीय सत्र के विकास में हिलाओ की भूमिका, "विषय सुनिश्चित है। दोनो सत्रों की मुख्य वक्ता क्रमशः ममता यादव राष्ट्रीय सहसंयोजिका महिला समन्वय और वृशाली जोशी अखिल भारतीय संगठन मंत्री विश्वमांगल्य सभा तृतीय सत्र में उपस्थित जागृत महिलाओं के साथ प्रश्नोत्तरी एवं काशी में विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए विशिष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित भी किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -Barabanki black friday : अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

संबंधित समाचार