अमेठी में गोवंश आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी, देखें Video

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

कान्हा उपवन, कांजी हाउस, वृहद व अस्थाई गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित किये गए है 13409 मवेशी

अमेठी, अमृत विचार। जिले के विभिन्न क्षेत्र के गोवंश आश्रय स्थल बदहाल हैं। केंद्रों पर न तो मवेशियों को सही ढंग से चारा पानी मिल रहा है और न ही इन्हें ठंड से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। अधिकतर गो आश्रय स्थल पर तो हरा चारा नसीब ही नही हो रहा है। ठंड से राहत दिलाने के लिए जूट की बोरियों तक की व्यवस्था नहीं की गई है।

अमेठी जिले की कान्हा उपवन, वृहद गोवंश स्थल, कांजी हाउस व अस्थाई गो आश्रय स्थल में 16425 मवेशी पंजीकृत हैं। मुख्य मंत्री सहभागिता योजना/पोषण मिशन योजना के अन्तर्गत कृषक/गौ पालकों को 3016 मवेशी सुपुर्द किये जा चुके हैं। कान्हा उपवन मुसाफिरखाना, जायस व अमेठी में 348 मवेशी, वृहद गोवंश स्थल सरैया दुआन व नेवादा में 785 मवेशी, कांजी हाउस त्रिलोकपुर, बाजारशुक्ल व सत्थिन में 186 मवेशी, 104 अस्थाई गौ आश्रय स्थल में 12090 मवेशी संरक्षित किये गए है। जिले की कुल 112 गो आश्रय स्थल में कुल 13409 मवेशी संरक्षित किये गए है। योजना के प्रारंभ होने के बाद से अब तक 1057 मवेशियों की मौत विभिन्न कारणों से हो चुकी है। बार बार निर्देशों के बाद गो आश्रय स्थलों पर पशुओं को ठंड से राहत दिलाने के लिए सही व्यवस्था नहीं है। मवेशियों के बाहर रहने से कई मवेशी बीमार हैं। इनकी देखभाल की व्यवस्था नहीं की जा रही है। पशुओं को यहां चारा पानी भी ठीक से नहीं मिल रहा है। कुछ को छोड़कर कहीं भी हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। 

कुछ आश्रय स्थलों पर मवेशियों को रहने व ठंड से बचाव के लिए प्रधान ने पालीथीन मंगाकर ठंड से बचाव के लिए व्यवस्था की है। ठंड से गो आश्रय स्थल परिसर में आए दिन मवेशी बीमार होकर पड़े रहते हैं। मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए जूट की बोरियां तक का इंतजाम नहीं किया गया। इससे मवेशी ठंड से ठिठुर रहे हैं। नोडल अधिकारी डॉ. बृजेश पांडेय ने बताया कि सभी गो आश्रय स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए जूट की बोरी, टीन शेड में हीटर व टीन शेड के चारों तरफ पन्नी।व तिरपाल से ढकने के निर्देश दिए गए है। खामियां मिलने पर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -रायबरेली Viral video : टैबलेट नहीं दूंगी, शासन से कोई ग्रांट नहीं मिला है...

 

संबंधित समाचार