Kanpur News: फिर चला पोस्टरवार... CM Yogi के नाम लिखकर ADCP पूर्वी पर लगाए ये गंभीर आरोप
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखकर जातिवाद का आरोप लगाया।
कानपुर में एक बार फिर पोस्टवार चला। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एडीसीपी पूर्वी पर जातिवाद के गंभीर आरोप लगाए।
कानपुर, अमृत विचार। कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार आईपीएस अफसर के नाम जातिवाद को लेकर किसी ने लेटर को वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं होनी लगीं औक चर्चा का विषय बन गया।
वायरल लेटर में पूर्वी जोन के एक आईपीएस के ऊपर अपनी जाति के लोगों की तरफदारी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इसमें लिखा है अगर एडीसीपी की जाति का सिपाही उनके पास किसी काम से जाता है तो वह उससे ढंग से मिलते हैं बाकी लोगों से अभद्रता करते हैं।
पनकी के भौंती बाईपास पर हाइवे किनारे एक धर्म कांटा पर एक लेटर चस्पा मिला। लेटर किसी सिपाही की ओर से लिखा बताया जा रहा है। एडीसीपी ने इसे मामले में महकमे को बदनाम करने की साजिश बताया है।
शिकायत मिलने पर अपनी जाति के सिपाहियों को वक्त देते हैं, जबकि दूसरी जाति के सिपाहियों पर तत्काल एक्शन ले लेते हैं। उनके पास वर्तमान में डायल 112 का भी चार्ज है।
पुलिस व्यवस्था में कार्यप्रणाली का विषय है, अभी तक कोई भी तथ्य संज्ञान में नहीं आया है, जिस पर किसी अधिकारी विशेष व किसी अन्य के ऊपर किसी पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की बात कर सकें। हां अगर यह लेटर किसी ने लगाया है तो इसकी जांच करनी होगी कि किसने लगाया है। लेटर के कंटेंट क्या हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी नई व्यवस्था में अगर किसी तेज तर्रार अधिकारी को लगाया जाता है, तो वह नई व्यवस्था करता है। मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- आनंद प्रकाश तिवारी, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था
