कासगंज: विद्यार्थियों ने किया गया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, मिला सम्मान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बी-मार्ट की ओर से आयोजित कराई गई प्रतियोगिताएं शामिल हुए बच्चे

कासगंज, अमृत विचार: विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता बढ़ाने के लिए समय समय पर बी-मार्ट की ओर से निशुल्क प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हर छह महीने में कैंप का आयोजन किया जाता है। एक विंटर कैंप लगाया जाता है और एक समर कैंप लगाया जाता है। शु्क्रवार को बी-मार्ट में विंटर कैंप लगाया गया। कैंप में शीतकालीन गतविधियां कराई गई। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। 

कैंप का शुभारंभ अतिथियों ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाकर किया। यहां डूडल गतविधि और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। छह वर्ष तक के विद्यार्थी डूडल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इससे अधिक आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए।

यहां विद्यार्थियों ने प्राकृतिक संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां दी और भी तमाम बेहतर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करने की संस्तुति दी। कला प्रतियोगिता में लोकेश यादव प्रथम, आकाश कुशवाह द्वितीय, तानवी पुंढ़ीर तृतीय स्थान पर रही।

डूडल गतविधि में गौरांश यादव प्रथम, इनाया मलिक द्वितीय, अजिका मौर्यम तृतीय रहे। इन विजयी प्रतियोगियों स्टोर मैनेजर गौरव शर्मा द्वारा पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कमल सिंह, विवेक गुप्ता, रीतेश कुशवाह, भावना शर्मा, हिना, नेहा, कमल सहित विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: नए साल में न्याय के देवता शनि देंगे कर्मों के हिसाब से फल, सुख समृद्धि के लिए अंकों के हिसाब से सुझाये उपाय

संबंधित समाचार