प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जनपद के हजारों लोग होंगे शामिल, तैयारी पूरी
अमृत विचार अंबेडकरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय एयर पोर्ट के लोकार्पण समारोह के पहले होने वाली रैली में जनपद से भारी संख्या में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस अकबरपुर में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव तैयारी बैठक की। जिसमें संगठन के जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सेन चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में रैली की तैयारी बैठक को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम एयर पोर्ट के लोकार्पण पर आयोजित ऐतिहासिक रैली में जनपद सहित आसपास के जनपदों से लाखों लोग रैली स्थल पर पहुंचेगे। जनपद से भी हजारों लोगों की ऐतिहासिक रैली में भागीदारी सुनिश्चित हो ऐसी तैयारी कर हमें भाग लेना है। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जिला प्रभारी मंत्री और संगठन के जिला प्रभारी को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा की जिला संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हजारों लोगों के शामिल होने की रूप रेखा बना कर उन्हें सभा स्थल पर पहुंचाने की रणनीति तैयार किया है। रैली में हमारे जनपद के लोग तीन मार्गों से शामिल होंगे।
जिसमें बाया टांडा, बाया अकबरपुर और बाया चनहा चौराहा शामिल हैं। इन्हीं मार्गों से भारी संख्या में हजारों लोग रैली में शामिल होंगे। उनके वाहन, भोजन और चाय पानी की व्यवस्था के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जनपद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
तैयारी बैठक में यह भी रहे उपस्थित : बैठक में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, डॉ. राना रणधीर सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. रजनीश सिंह, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, पंकज वर्मा, इंद्रेश निषाद, शाश्वत मिश्र, मनीष मिश्र आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़े:- शिक्षण कार्य छोड़ गुरु जी बिना अनुमति के गायब, लखनऊ में 77 शिक्षकों पर एक्शन, अब आगे के लिए बीएसए ने लिया ये निर्णय
