मुरादाबाद: ई-बाइक और करा खरीदने वालों पर सरकार मेहरबान, 37 लोगों को मिली प्रोत्साहन राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पर्यावरण संरक्षण के लिए ईंधन चालित वाहनों को छोड़कर ई-बाइक और वाहन खरीदने वालों पर सरकार मेहरबान है। संभागीय परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खरीदारों को प्रोत्साहन धनराशि उनके खाते में भेज रही है। साल के आखिर तक 37 क्रेताओं को विभाग की ओर से निर्धारित धनराशि भेजी जा चुकी है। ऐसा करके सरकार अपनी नई योजना को प्रभावी करने में जुटी है। अब डीजल और अन्य ईंधन से चलने वाले उम्र पूरी कर चुके वाहनों को विभाग खरीदेगा।

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गयी नई वाहन प्रोत्साहन नीति का लाभ लोगों को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने ई- बाइक (बैटरी चालित) की खरीद पर 5,000 और कार के लिए एक लाख रुपये वापस करने का ऐलान किया है। दरअसल, सरकार इस योजना से नई प्रणाली से चलने वाले वाहनों की खरीद को प्रात्साहित करने की नियमावली बनाई है। ऐसे लोगों को राशि के जरिए पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसके तहत साल 2022 के अक्टूबर माह से नवंबर माह तक की खरीद में 37 लोगों को रुपये वापस किए गए हैं। अब तक 432 वाहनों की खरीद की गयी है। कंपनी और क्रेताओं द्वारा 63 आवेदन किए गए हैं। सात आवेदन अभी संभागीय परिवहन विभाग के पास लंबित हैं। यानी की सरकार ई- वाहनों की खरीद करने वालों के जेब गर्म कर दिए हैं।

 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि नई परिवहन नियमावली में कई सुधार के प्रयास किए गए हैं। वाहनों के पुराने वर्जन हटाए जा रहे हैं और इक्रो फेंडली वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ई- बाइक और ई- वाहन खरीद- बिक्री की योजना के तहत खरीदारों का प्रोत्साहित किया जाना है। उसी के तहत ऐसे वाहन खरीदने वालों को निर्धारित धनराशि दी जा रही है। इस कार्य में कुछ आवेदन एजेंसियों के पास लंबित हैं उन्हें, भी नियमानुसार आनलाइन भुगतान होगा।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: राष्ट्रीय मानक पर खरे उतरे मंडल के सात अस्पताल, स्वास्थ्यकर्मी होंगे सम्मानित

संबंधित समाचार