अयोध्या: 94वीं जयंती पर अशोक सिंघल को किया नमन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष अशोक सिंघल की 94वीं जयंती अवसर पर हिंदू महासभा के संयोजन में तथा भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में रिकाबगंज स्थित राम जानकी मंदिर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर श्रद्धांजलि दी। प्रवक्ता मनीष पांडेय ने सिंघल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि …

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष अशोक सिंघल की 94वीं जयंती अवसर पर हिंदू महासभा के संयोजन में तथा भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में रिकाबगंज स्थित राम जानकी मंदिर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन कर श्रद्धांजलि दी।

प्रवक्ता मनीष पांडेय ने सिंघल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन सिंघल का योगदान अविस्मरणीय है उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए सरकार को उनकी आदमकद प्रतिमा सरयू तट पर लगानी चाहिए।

राम मंदिर के प्रति उनकी आस्था विश्वास और समर्पण आज हमारे सामने भव्य राम मंदिर रूप में साकार होता दिखाई दे रहा है, राम मंदिर के प्रति उनकी आस्था, उनका समर्पण ,उनका त्याग, हमेशा याद रखा जाएगा।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने कहा कि ऐसे में जब अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर का सपना साकार हो रहा है तो यह दुखद है कि सिंघल जी हमारे बीच में स्वयं उपस्थित नहीं है राम मंदिर आंदोलन इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

भाजपा के भाजपा के पूर्व भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला ने कहा कि अशोक सिंघल द्वारा किए गए कार्यों द्वारा अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है।

भाजपा के नगर पूर्व नगर महामंत्री ओम मोटवानी ने कहा कि सिंघल द्वारा राम मंदिर के लिए किए गए कार्यों को सदियों सदियों तक याद रखा जाएगा और हमें प्रेरणा देता रहेगा पुष्पाजंलि अर्पित करने वालो में प्रमुख रूप से शिव कुमार गोस्वामी, पवन कुमार उपाध्याय,विमला,मंजू आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार