भाजपा सरकार मजदूरों और किसानों के प्रति संकल्पित: संतराज यादव
अयोध्या, अमृत विचार। उप्र भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव का हाईवे पर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर बैक के डायरेक्टर व भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया तथा अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष …
अयोध्या, अमृत विचार। उप्र भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव का हाईवे पर स्थित एक निजी रेस्टोरेंट पर बैक के डायरेक्टर व भाजपा नेता इन्द्रभान सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया तथा अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबों, मजदूरों व किसानों के प्रति संकल्पित है। सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है।
सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इलाज के लिए आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख की व्यवस्था की गई है।
बैंक के डायरेक्टर इन्द्रभान सिंह ने कहा कि कृषि व कृषकों के विकास हमारी प्राथमिकता है। सरकार ने कृषि को आधुनिक बनाने के लिए कई योजनाएं प्रदान की है। कृषकों की आय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बढ़ी है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कोरोना संकट के बाद भी भारत आज आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से चल रहा है।
लघु व कुटीर उद्योगो के विकसित होने से रोजगार सृजन की सम्भावनाओं को सम्बल प्रदान होगा। इस अवसर पर डायरेक्टरों में जमुना चतुर्वेदी, रमेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, मनोज वर्मा, मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह, वीरसेन सिंह काका, बब्लू मिश्रा, अशोक उपाध्याय, रामबक्श सिंह मौजूद रहे।
