पहली बार सुल्तानपुर में निकला बहनों का पथ संचलन, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
सुल्तानपुर, अमृत विचार। राष्ट्र सेविका समिति काशी प्रांत की ओर से सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का पथ संचलन 447 स्वयं सेवक बहनों के द्वारा शनिवार को शहर में निकाला गया। इस मौके पर जगह जगह उनका पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्र सेविका समिति काशी प्रांत के सुलतानपुर विभाग कार्यवाहिका कुसुम सिंह के नेतुत्व में पथ संचालन शनिवार को पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के बीच में भगवा ध्वज के साथ घोष की धुन और जय घोष के नारे लगाते हुए निर्धारित वेश में स्वयं सेवक बहनें कदम ताल के साथ चल रही थीं, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना। कलेक्ट्रेट गेट तिराहे पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा की अगुवाई में युवाओं ने बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके अलावा डाकखाना चौराहा के निकट रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कालेज परिवार की बहनों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। डाकखाना चौराहा, शाहगंज , चौक होते हुए बस स्टॉप, गोलाघाट, दीवानी चौराहा पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार पर संचालन का समापन हुआ।
राष्ट्र सेविका समिति काशी प्रांत द्वारा 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सात दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा पर का आयोजन सुलतानपुर इंस्टीट्यूट नर्सिंग ऑफ़ पैरामेडिकल कॉलेज टाटियां नगर सुलतानपुर में चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में सुलतानपुर, जौनपुर ,प्रतापगढ़ विभाग के कुल 447 बहनें प्रशिक्षण ले रही हैं। इसमें 25 शिक्षिका एवं 28 व्यवस्था प्रमुख शामिल है। वर्ग में सेविकाओं को दंड संचालन, नियुद्ध, गणसमता के प्रशिक्षण के साथ योगासन, आत्मरक्षा व बौद्धिक कार्यक्रम आदि हो रहा है। .प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का उद्देश्य नारी को अपनी शक्ति की अनुभूति कराना है। खेल, व्यायाम, योगासन और प्रेरक कहानियों का प्रभाव स्वयंसेविकाओं के मन पर पड़ता है। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होता है।
इस मौके पर राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल , काशी प्रांत की बौद्धिक प्रमुख वंदना श्रीवास्तव, संपर्क प्रमुख देवयानी , पाल्या अधिकारी सुमन सिंह ,सुलतानपुर जिला बौद्धिक प्रमुख रंजना मिश्रा, सह बौद्धिक प्रमुख रोली श्रीवास्तव आदि रही।
ये भी पढ़ें -शादी से पहले ही दुल्हन को लेकर युवक फरार, दहेज का कैश भी गायब
