रामपुर : छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किसान को मुरादाबाद ले जाने की परिजन कर रहे थे तैयारी

किसान सोहनलाल का फाइल फोटो।

ढकिया, (रामपुर), अमृत विचार। बीती रात छुट्टा पशुओं से खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। किसान की ठंड लगने से मौत होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।  

ढकिया गांव निवासी 55 वर्षीय किसान सोहन लाल शुक्रवार की शाम को कड़ाके की ठंड में खेत पर छुट्टा पशुओं से गेहूं की फसल की रखवाली करने को गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे ठंड लग जाने से उनकी खेत पर हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर किसान सोहन लाल जैसे-तैसे अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर परिजनों ने किसान को एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई लेकिन निजी चिक्तिसक की दवा से किसान की हालत में सुधार नहीं हो सका। किसान सोहन लाल की हालत बिगड़ती चली गई।

किसान की हालत बिगड़ती देख निजी चिकित्सक ने परिजनों को उन्हें मुरादाबाद ले जाने की सलाह दी। निजी चिकित्सक की सलाह के बाद परिजन किसान सोहन लाल को मुरादाबाद ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि रात में ही किसान की मौत हो गई। ठंड की चपेट में आए किसान की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ढकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डा. फारूख का कहना था,उन्हें ठंड लग जाने से किसान की मौत हो जाने की जानकारी नहीं है, लेकिन ठंड में आम आदमी का खून जमने लगता है। हो सकता है कि ठंड में दिल का दौरा पड़ जाने की वजह से किसान की मौत हुई हो।

ये भी पढ़ें : रामपुर : साढे़ बारह लाख का लालच देकर 2.40 लाख की ठगी, एहसास होने पर ग्रामीण के उड़े होश

 

 

संबंधित समाचार