संतकबीर नगर: केसरिया और सनातनी परिधानों में चल रहे शोभायात्राओं पर खूब हुई पुष्प वर्षा
अमृत विचार संतकबीरनगर। श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा शनिवार को जनपद मुख्यालय पर धूमधाम से निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में निकली इस शोभायात्रा में 21 हजार से ज्यादा लोगों ने सहभागिता दर्ज कराते हुए शहर का माहौल राममय बना दिया। सुसज्जित घोड़ों, रथों के साथ ही डीजे और भांगड़ा के साथ ही श्रीराम दरबार, रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, भारत माता और गुरु गोविंद सिंह की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।
जूनियर हाईस्कूल परिसर से संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन, प्रांत प्रचारक सुभाष जी, शैलेश जी, सौरभ जी, सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, वरिष्ठ नेता राकेश मिश्र, यूथ आइकॉन अवार्डी प्रदीप सिसोदिया, श्रवण अग्रहरि, भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी आदि की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा का स्टेट बैंक चौराहा, गोलाबाजार, मुखलिसपुर चौक, मेंहदावल चौक, समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार समेत दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। माथे पर कलश लिये केसरिया परिधानों में सजी हजारों मातृ शक्तियों की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में किन्नर समाज, सिख समाज, जैन समाज सहित हर हिन्दू परिवार ने अपनी भागीदारी निभाई।
नगरपालिका चेयरमैन ने मुखलिसपुर चौक पर किया पुष्प वर्षा
संतकबीरनगर। पूजित अक्षत शोभायात्रा जैसे ही शहर के मुखलिसपुर चौक पर पहुंची यहां मौजूद नगरपालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रशेखर सिंह गुड्डू, सचिन सिंह श्रीनेत, विजय पाल, सभासद वीरेंद्र यादव, बब्बन पाण्डेय, विजय यादव, ऋषि यादव, अब्दुल्ला खान, एडवोकेट सुभद्रनाथ राय आदि लोगों के साथ दो कुंतल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
एचआर इंटर कालेज गेट पर एनसीसी कैडेट्स ने किया पुष्प वर्षा
संतकबीरनगर। शोभायात्रा जैसे ही एचआर इंटर कालेज गेट पर पहुंची यहां मौजूद सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स, कालेज के प्रबंधक अमरनाथ रुंगटा, कैलाश नाथ रुंगटा, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, रवि श्रीवास्तव आदि लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भब्य स्वागत किया।
हर हिन्दू परिवार तक पहुंचेगा पूजित अक्षत-जिला प्रचारक
संतकबीरनगर। बरदहिया बाजार के प्रह्लाद राय इंटर कालेज पर शोभायात्रा का समापन किया गया। मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि 550 वर्षों के कड़े संघर्षों और बलिदानों के बाद भगवान श्रीराम आगामी 22 जनवरी को अपने भब्य मंदिर में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि भगवान जब 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे तो पूरी अयोध्या में दीपावली मनाई गई थी। तभी से भारत सहित दुनिया भर के हिंदू दीपावली मनाते हैं। आज भगवान राम 550 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद जब अपने भब्य और दिब्य मंदिर में विराजमान हो रहे हैं तो उससे भी बड़ी दीपावली मनाई जानी चाहिए।
इन विशिष्ट जनों की रही उपस्थिति
संतकबीरनगर। शोभायात्रा में प्रमुख रुप से अमर राय, वेद प्रकाश सिंह, अर्जुन राय, गणेश पाण्डेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, इं. सुधांशु सिंह, हैप्पी राय, आनन्द शंकर पाठक, नीलमणि, सुनीता अग्रहरि, बनर्जी लाल अग्रहरि, रामललित चौधरी, धनंजय पाण्डेय, श्याम सिंह, शत्रुजीत राय, सर्वदानंद पाण्डेय, सत्यप्रकाश सिपाही, घनश्याम दास बिड़ला, राम सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, किरन प्रजापति, शैलेश कुमार राजभर, भोला अग्रहरि, रजनी पाण्डेय समेत हजारों लोग शामिल हुए।
ये भी पढ़े:- यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल
