बरेली: ट्रेनों की लेटलतीफी और भीड़ बढ़ा रही यात्रियों की तकलीफ

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी और भीड़ की वजह से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। शनिवार को जंक्शन पर एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों की देरी पहुंची। जो ट्रेनें आईं उनमें भी पैर रखने की जगह नहीं थी। कई यात्रियों ने भीड़ देखकर दूसरी ट्रेनों का इंतजार करना ही ठीक समझा। वहीं जिन यात्रियों का आरक्षण था उनको अपनी बर्थ तक पहुंचने के लिए भी जूझना पड़ा।

शनिवार को 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 1 घंटा 54 मिनट, 13308 गंगा सतलुज 3 घंटा 41 मिनट, 13006 पंजाब मेल 3 घंटा 13 मिनट, 13152 सियालदह 2 घंटा 52 मिनट, 12204 सहरसा गरीब रथ 3 घंटा 31 मिनट, 12326 कोलकाता सुपरफास्ट 2 घंटा 57 मिनट, 19601 उदयपुर न्यू जलपाईगुड़ी 3 घंटा 23 मिनट, 15934 अमृतसर न्यू तिनसुखिया एक घंटा, 12370 कुंभ सुपरफास्ट 1 घंटा 49 मिनट, 15715 गरीब नवाज 1 घंटा 51 मिनट, 12211 आनंद विहार गरीब रथ 2 घंटा 43 मिनट, 15005 राप्ति गंगा 1 घंटा 25 मिनट और 15910 अवध असम 1 घंटा 41 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची।

कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें
शनिवार को भी कोहरे के कारण कई अप और डाउन ट्रेनें निरस्त रहीं। जिसमें 14674 शहीद एक्सप्रेस, 15076 त्रिवेणी, 14308 बरेली प्रयागराज, 15120 देहरादून वाराणसी, 15128 काशी विश्वनाथ और 14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस निरस्त रहीं। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

ये भी पढे़ं- बरेली: राम की खातिर फराह बनी जानकी, तोड़ी मजहब की दीवार

 

 

 

 

संबंधित समाचार