बरेली: राम की खातिर फराह बनी जानकी, तोड़ी मजहब की दीवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक युवती ने अपना प्रेम पाने के लिए मजहब की दीवार तोड़कर धर्म बदल कर प्रेमी से विवाह रचा लिया। राम को पाने के बाद उसने अपना नाम फराह से जानकी रख लिया। अब उसके मायके वाले उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

इस बारे में भुता के रहने वले राम ने बताया स्कूल में उसकी फराह अंसारी नाम की युवती से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम हो गया। क्योंकि स्कूल सिर्फ आठवीं तक था। इसके बाद दोनों ने अलग अलग स्कूल में एडमिशन लिया। फराह की पढ़ाई घरवालों ने हाईस्कूल के बाद बंद करा दी, जबकि राम ने एमए किया। इस दौरान फराह के घर वालों के उसके और राम के बीच प्यार की भनक लग गई। घर वालों ने उसकी पूरनपुर से आए रिश्ते से शादी तय कर दी। जबकि फराह ने इस रिश्ते का विरोध किया। उसे लड़का पसंद नही था। 

तीन दिन पहले मां, मामा ने फराह को कमरे में बंद कर पीटा और गला दबाया। जानकारी पर राम पहुंचा और मारपीट का विरोध किया। परिवार वालों से तंग आकर फराह शनिवार सुबह 11 बजे अपने राम के पास पहुंची और शादी की इच्छा जताई। दोनों ने थाने के सामने मंदिर में शादी रचा ली। इस दौरान थाने की पुलिस मौजूद रही। इसके बाद फराह ने परिवार वालों से जान का खतरा जताते हुए थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ये भी पढे़ं- बरेली: जमीन की खुदाई के दौरान निकला खजाना बताकर व्यापारी से दस लाख की ठगी, आरोपी कैमरे में कैद

 

संबंधित समाचार