जहाज से घूमने दिल्ली गए अयोध्यावासी, लोगों में दिखी खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

योध्या अमृत विचार : महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन होने के बाद अयोध्यावासी गदगद हैं। यहां से दिल्ली के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू होते ही लोग घूमने दिल्ली निकल गए। उनका कहना था कि यह हमारे अयोध्या के लिए गर्व की बात है। बल्लाहाता निवासी एडवोकेट यतींद सिंह ने बताया कि उनके रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। फ्लाइट का संचालन हुआ तो दिल्ली घूमने जा रहे हैं। व्यापारी तरुण गुप्ता भी परिवार को लेकर इंडिगो फ्लाइट्स से दिल्ली से लिए रवाना हुए। नई दिल्ली से अयोध्या आने वाली फ्लाइट्स से उतरकर बाहर आईं नेहा भारद्वाज ने सबसे पहले सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने बताया कि वह पहली बार अयोध्या पहुंची हैं। उनके रिश्तेदार उन्हें लेने भी आए हैं। सनी अरोड़ा भी दिल्ली से अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अपनी यात्रा का वर्णन किया।

पायलट ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे 

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के साथ अयोध्या शहर के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। उद्घाटन के तुरंत बाद दिल्ली से अयोध्या के लिए इंडिगो की पहली फ्लाइट आई। पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इंडिगो ने मुझे इस महत्वपूर्ण उड़ान की कमान सौंपी है। हमें उम्मीद है कि हमारे साथ आपकी यात्रा सुरक्षित होगी। उन्होंने जय श्रीराम के साथ अनाउंसमेंट समाप्त की, जिसके बाद अन्य यात्रियों ने भी जय श्री राम का नारा लगाया।

ये भी पढ़े:- यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल

संबंधित समाचार