लखनऊ: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। यूकेलिप्टस की कटान से बल्ली लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली देर रात में मोहान रोड पर आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक चंद्रसेन पुत्र बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवक की पत्नी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो …

मलिहाबाद/लखनऊ, अमृत विचार। यूकेलिप्टस की कटान से बल्ली लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली देर रात में मोहान रोड पर आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक चंद्रसेन पुत्र बलदेव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवक की पत्नी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिसे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मद नगर, रहमतनगर के मजरे रहमतनगर निवासी चंद्रसेन पुत्र बलदेव (45) वर्ष अपनी पत्नी सुषमा के साथ काकोरी कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर मऊ गांव में रिस्तेदारी में भंडारे से वापस अपनी बाइक से वापस घर आ रहे थे।

तभी मलिहाबाद क्षेत्र के केवलहार के पास पीछे से यूकेलिप्टस की बल्लियों से भरी ट्रेक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को स्थानीय सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने चंद्रसेन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सुषमा 42 दो पुत्रों में बड़ा बेटा मान सिंह 22 व अजीत 17 तथा एक पुत्री मनोरमा 20 हैं।

संबंधित समाचार