स्पेशल डीजी का पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल, बेटे ने गृह मंत्री से लगाई न्याय की गुहार
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। राज्य में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस महानिदेशक स्तर का अधिकारी अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी …
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। राज्य में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस महानिदेशक स्तर का अधिकारी अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा है।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी पत्नी को जमीन पर गिरा देता है और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहा है। इस दौरान घर में मौजूद कर्मचारी बीच बचाव करने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल वीडियो से एक बात साफ हो रही है कि विवाद की वजह पुलिस अधिकारी का किसी दूसरी महिला से संबंध होना है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच अरसे से विवाद चल रहा है।
जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी ने उन्हें दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। जो देखते ही देखते मारपीट में तबदील हो गई। यह मामला गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक तक पहुंच गया है। बेटे की तरफ से मांग की गई है कि पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
