अयोध्या: लोक बंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन में रविवार को लोक बंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडे व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने लोक बंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय ने लोक बंधु राज नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा आज जब देश तानाशाही के रास्ते पर जा रहा है तब स्वर्गीय लोक बंधु राज नारायण की प्रेरणा समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का संदेश देती है। इस मौके पर महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, श्रीचंद यादव, जेपी यादव, दान बहादुर सिंह, अंसार अहमद, गौरव पाण्डेय, वसी हैदर, शावेज जाफरी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बहराइच: घर में घुसे मवेशी, विरोध पर दबंगों ने जमकर पीटा, दंपती समेत चार घायल
