बहराइच: घर में घुसे मवेशी, विरोध पर दबंगों ने जमकर पीटा, दंपती समेत चार घायल
बहराइच, अमृत विचार। सलारपुर गांव निवासी एक दबंग का मवेशी पड़ोसी के द्वार पर चला गया। इसका पड़ोसी ने विरोध किया तो दबंगों ने पिटाई कर दी। जिसमें दंपती समेत चार लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारपुर निवासी हनीफ मवेशी पाल रखे हैं।
उनका मवेशी रविवार सुबह नज्जब अली के द्वार पर चला गया। जिस पर नज्जब अली ने विरोध किया। इससे दबंग हनीफ, बेटा वारिस अली, बुच्चा और महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में नज्ज़ब अली, पत्नी परवीन, भाई की पत्नी शमां समेत चार घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से झगड़ा शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें;-अयोध्या: नए साल पर शिक्षकों को पदोन्नति और पारस्परिक स्थानांतरण का तोहफा
