अयोध्या: नए साल पर शिक्षकों को पदोन्नति और पारस्परिक स्थानांतरण का तोहफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहायक अध्यापक भर्ती के शिक्षकों को स्कूल आवंटन की भी हरी झंडी 

अयोध्या, अमृत विचार। पदोन्नति और पारस्परिक स्थान्तरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। बीते छह महीने से प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों को नए वर्ष में पारस्परिक स्थान्तरण और पदोन्नति दोनों का आदेश जारी हो गया है। जिले में पदोन्नति के तहत 500 से अधिक तो पारस्परिक स्थान्तरण में भी करीब छह से सात सौ शिक्षकों को लाभ मिलेगा। हालांकि अभी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसका निर्धारण किया जाना है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से 29 दिसंबर को जारी आदेश के तहत विभाग की अधीन संचालित जूनियर विद्यालयों में तैनात सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं की पदोन्नति प्रक्रिया आनलाइन आगामी छह जनवरी को सम्पादित की जाएगी। पदोन्नति के बाद स्कूल आवंटन की प्रक्रिया होगी।

वहीं अंतर्जनपदीय पारस्परिक के लिए भी  11 से 13 जनवरी तक कार्यक्रम तय किया गया है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमानुसार पदोन्नति और पारस्परिक स्थान्तरण की प्रक्रिया निर्धारित अवधि में पूरी कर लें। नियमानुसार कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करा सूचना उपलब्ध कराएं।

12460 सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों का होगा स्कूल आवंटन 

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा 29 दिसंबर को ही 12460 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत नियुक्त शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन के लिए भी निर्देश दिया गया है। निर्देश के तहत सोमवार एक जनवरी को अपराह्न से आवंटन की कार्रवाई होनी है। आवंटन के बाद परिषद की ओर से भेजे गए प्रारूप पर सूचना भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि सभी आदेशों के अनुपालन के लिए तैयारी की जा रही है। पदोन्नति और पारस्परिक स्थान्तरण दोनों प्रकिया आनलाइन होगी।

यह भी पढ़ें:-UP news : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को मिला तीसरा सेवा विस्तार

संबंधित समाचार