UP news : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को मिला तीसरा सेवा विस्तार

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को छह माह का एक और सेवा विस्तार दे दिया है। इस सिलसिले में केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को शनिवार को आदेश प्राप्त हुआ। दुर्गा शंकर मिश्र का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था। मुख्य सचिव शनिवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मौजूद थे। इस बीच मुख्य सचिव से संबंधित फाइल दिल्ली में मंगाई गई और उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी हो गया।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार दुर्गा शंकर मिश्र 30 जून 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले मिश्र को सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2021 व वर्ष 2022 में एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था। ढाई साल का सेवा विस्तार पाने वाले वह यूपी कैडर के पहले आईएएस अधिकारी हैं।

आज खत्‍म हो रहा कार्यकाल 
बता दें कि 1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर मिश्र को पिछले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मुक्‍त कर यूपी भेजने का प्रस्‍ताव रखा गया था। साथ ही एक साल का कार्यकाल विस्‍तार की बात भी कही गई थी। 31 दिसंबर 2022 को उनका कार्यकाल खत्‍म हो रहा था। इसके बाद एक साल का सेवा विस्‍तार किया गया था। अब 31 दिसंबर 2023 को उनका कार्यकाल फ‍िर से समाप्‍त हो रहा था, जिसमें उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।  

ये भी पढ़ें -News year 2024 : पिकनिक के लिए कबीर चौरा मगहर और बखिरा झील बनी लोगों की पहली पसंद

संबंधित समाचार