सालिगराम हत्याकांड: हरदोई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलग्राम, हरदोई। जानवरों को खेत में जाने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार की शाम नूरपुर निवासी सालिगराम की बेरहमी से हत्या की गयी थी जिसके बाद से ही आरोपी गुड्डू फरार चल रहा था आरोपी को पकड़ने के लिए क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह के द्वारा बनाई टीम ने तलाश तेज कर दी थी। कई बार गांव में दी गयी दबिश के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया। 

पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारा गुड्डू पुत्र चुन्नी गांव के बाहर कहीं बाहर जाने की फिराक में खड़ा हुआ है प्रभारी निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारे गुड्डू पुत्र चुन्नी को पकड़ लिया। उसकी निशान देही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। 

प्रभारी निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि 30 दिसंबर को अपराध संख्या 728/23 धारा 302, 504, 506 आईपीसी एससी एसटी एक्ट में अभियुक्त गुड्डू पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसने नूरपुर गांव में एक दलित शालिग्राम को धारदार फरसे से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी जिसके बाद से ही हत्यारोपी गुड्डू फरार चल रहा था पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी महज चौबीस घंटे में पुलिस ने आरोपी गुड्डू को पकड़कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जीविका ही नहीं जीवन का अभिशाप बनी बकुलाही झील, गांव में फैल रही अपंगता

संबंधित समाचार